Deep Sea Fishing in India: New LoA System 2026 Explained (Official Guidelines)
हाल ही में भारत सरकार ने मत्स्य पालन (Fisheries) क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सुधार करते हुए "Letter of Authorisation" (LoA) फ्रेमवर्क को लॉन्च किया है। यह पहल विशेष रूप से उन मछुआरों और सहकारी समितियों (Cooperatives) के लिए है जो गहरे समुद्र (High Seas) में मछली पकड़ने का काम करते हैं या करना चाहते हैं। LoA क्या है और यह क्यों जरूरी है ? LoA (Letter of Authorisation) एक आधिकारिक अनुमति पत्र है, जो भारतीय झंडे वाले मछली पकड़ने वाले जहाजों को समुद्र के गहरे और खुले इलाकों में मछली पकड़ने के लिए अधिकृत करता है। यह पूरी तरह से ऑनलाइन, पारदर्शी और जवाबदेह (accountable) सिस्टम है, जिसे सरकार द्वारा मत्स्य पालन को और अधिक संगठित करने के लिए शुरू किया गया है। यह कैसे काम करता है ? यह सिस्टम पूरी तरह से डिजिटल है और इसे 'ReALCraft' फिशिंग वेसल रजिस्ट्रेशन पोर्टल के साथ जोड़ा गया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और समयबद्ध है, ताकि मछुआरों को कोई परेशानी न हो। यह परमिट जहाज-विशिष्ट (vessel-specific) है और इसे बहुत ही कम लागत पर प्राप्त और नवीनीकृत (renew) किया जा सकता है। एक ...