Posts

Showing posts with the label IAS Updates

पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला: अब मुख्य सचिव और डीएम की गाड़ियों पर लगेगा आधिकारिक झंडा, जानें नियम

Image
 पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों के लिए एक नई आधिकारिक झंडा नीति लागू की है। अब मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, सचिव, संभागीय आयुक्त और जिलाधिकारियों (DM) की गाड़ियों पर आधिकारिक झंडा लगाया जा सकेगा। क्यों लिया गया यह फैसला? सरकार के अनुसार, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिकारियों की बढ़ती हुई व्यस्तता और प्रोटोकॉल के चलते यह महसूस किया गया कि आधिकारिक झंडा होने से काम में सुगमता आएगी। यह झंडा सरकार के आधिकारिक कामकाज को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से लगाया जाएगा। झंडा लगाने के लिए जरूरी नियम : सरकार ने इस संबंध में कुछ सख्त निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा: केवल आधिकारिक काम के लिए: झंडा केवल तभी लगाया जाएगा जब अधिकारी आधिकारिक दौरे या काम पर हों। गाड़ी में अधिकारी की उपस्थिति: जब अधिकारी गाड़ी में नहीं होंगे, तो झंडा और उसका स्टाफ (डंडा) हटा लिया जाएगा। रखरखाव: झंडा हमेशा साफ और सही स्थिति में होना चाहिए। ट्रैफिक नियमों में छूट नहीं: यह झंडा किसी भी ट्रैफिक नियम के उल्लंघन पर जुर्माना या दंड से छूट पाने का आधार नहीं ह...